Friday , April 17 2026

35 वर्षीय गर्भवती महिला की गला दबाकर की गई हत्या

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच माह की प्रेग्नेंट महिला की सड़ी हुई लाश बशहरी गांव के बाग में मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पति और अज्ञात साथियों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी

मामला 2 नवंबर की सुबह का है। लखनऊ माल थानाक्षेत्र में एक 35 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा गुप्ता की सड़ी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पूजा पांच महीने की गर्भवती थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या का शक किसी और पर नहीं बल्कि खुद उसके पति राजू गुप्ता पर है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची पूजा की बेटी सुमन ने सीधे अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। सुमन ने कहा 31 अक्टूबर को पिता राजू मां को लेकर मेरे पास मेरे हॉस्टल आया था, लेकिन शाम से तीन दिन तक मां का फोन बंद रहा और पिता कोई सही जवाब नहीं दे रहे थे।

परिजनों ने पति राजू गुप्ता पर शक जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पति राजू गुप्ता पत्नी पूजा पर अवैध संबंधों का शक करता था। पूजा सोशल मीडिया पर कई लोगों से बातचीत करती थी। इसके अलावा, पूजा ने राजू से कुछ जमीन भी अपने नाम करवा ली थी, जिससे राजू नाराज रहता था। पुलिस आशंका जता रही है कि इन्हीं कारणों से राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

मामला तब सामने आया जब बशहरी गांव में किसान राजपाल अपने बाग में जुताई कर रहे थे। झाड़ियों के पास से भयंकर दुर्गंध आने से पास जाकर देखने पर वहां एक महिला का शव पड़ा मिला। किसान ने तुरंत ग्राम प्रधान को और फिर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की ।

आश्चर्य की बात यह है कि जिस दिन शव मिला, उसी दिन दोपहर में पति राजू गुप्ता ने दुबग्गा थाने में पत्नी पूजा की तस्वीर दे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने राजू की दी गई तस्वीर से शव का मिलान किया, तब उस तस्वीर का मिलान बशहरी गांव में मिली लाश से हो गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति राजू गुप्ता और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine