पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारतीय कंटेस्टेंट मनिका विश्वकर्मा ने लोगों का दिल जीत लिया। मनिका ने इस साल अगस्त में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।
बैंकॉक में 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर से 130 सुंदरियां पहुंची हैं। जिनमें मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा ने थाईलैंड के बैंकॉक में जारी मिस यूनिवर्स मुकाबले के एक इवेंट में अपना जलवा बिखेरा। अब वो भारत को मिस यूनिवर्स में रिप्रेजेंट कर रही हैं।
चार नवंबर को हुए एक इवेंट के दौरान मनिका रेड गाउन को पहनकर रैंप पर उतरीं। मनिका ने बैंकॉक में एक राउंड के दौरान रूबी-रेड गाउन में रैंप पर वॉक किया और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा । इसकी खास बात ये है कि इस फिटेड ड्रेस को मोतियों और क्रिस्टल से खूबसूरती से सजाया गया था । जो ऊपर से डार्क और धीरे-धीरे नीचे जाकर लाइट शेड में बदल रहा था। ऑफ-शोल्डर कैप स्लीव्स गाउन की स्लीव्स पर क्रिस्टल की लटकन लगाई गई थी।साथ मनिका ने इस ड्रेस के साथ बिलकुल मिनिमम एक्सेसरीज और खुले बालों के साथ ग्लैमरस मेकअप रखा था। अपने स्टाइल और पोशाक के जरिए वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine