उत्तर प्रदेश के एक डीएसपी इनदिनों काफी चर्चा में हैं।कानपुर में एक दशक से अधिक समय तक तैनात रहे DSP का मतलब डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ऋषिकांत शुक्ला के ठिकानों और करीबियों की जांच हो सकती है। कानपुर के 100 करोड़ वाले डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की संपत्ति खुलासे के बाद अब उसके नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी है। कभी कानून का रखवाला कहलाने वाला अधिकारी अब खुद जांच के घेरे में है।
ऋषिकांत शुक्ला की 100 से 300 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है जिसके बाद से वह काफी सुर्खियों में हैं। सूत्रों का दावा है कि एक गोपनीय डायरी के बारे में भी पता चला है, जिसमें कानपुर के उन साथियों के नाम दर्ज हैं जिन्होंने इस ‘100 करोड़ साम्राज्य’ को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी।बताया जा रहा है कि एजेंसियों के हाथ लगी जो एक डायरी कई सफेदपोशों के काले राज खोल सकती है। सूत्रों के अनुसार, इसमें अधिकारियों, नेताओं और कारोबारियों के नाम दर्ज हैं जो शुक्ला के साथ इस पूरे खेल में शामिल रहे हैं।कई चमकते चेहरों के नकाब उतरने तय हैं। इस मामले में अभी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस के डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला पर भ्रष्टाचार, वसूली और अवैध संपत्ति बनाने के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन अब उनके पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसमें कथित तौर पर ऋषिकांत शुक्ला के आर्थिक लेन-देन, जमीन सौदों, फर्जी नामों पर संपत्ति खरीदने और बिल्डरों व अपराधियों से मिलीभगत की जानकारी के बारे में और पता लगाया जा रहा है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine