Tuesday , April 21 2026

सीएम योगी ने माफिया की खाली जमीन पर बने फ्लैट की स्वयं सौंपी चाबी।

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

योगी सरकार अवैध कब्जों को मुक्त कराकर उन पर गरीबों के लिए आशियाना बना रही है। एलडीए ने माफिया मुख्तार अंसारी की खाली करवाई जमीन पर 72 फ्लैट बनवाए हैं, जिनकी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लॉटरी कराई गई।

मुख्तार अंसारी के कब्जे वाली जमीन पर योजना बनाई और 72 लाभार्थियों को उनके घर का सपना पूरा किया। लॉटरी में चयनित आवंटियों को सीएम योगी ने आज स्वयं चाबी सौंपी। यह फ्लैट जिस जमीन पर बने हैं, वो बेशकीमती है। जिसकी आने वाले समय में एक करोड़ रुपये कीमत होने की संभावना है।

आवंटन पत्र वितरण और सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के उद्घाटन अवसर पर सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर बने आवासों के आवंटन को एक कड़ा संदेश बताया। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज कार्तिक पूर्णिमा पर मैं जरूरतमंदों को आवास आवंटियों को चाबी सौंप रहा हूं।वहीं, कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस प्राइम लोकेशन पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 10.70 लाख में फ्लैट दिए हैं, लेकिन इसकी कीमत बाजार में करीब 1 करोड़ रुपये है।

सीएम योगी ने कहा कि ये माफिया समर्थकों के लिए एक संदेश है कि राज्य अब गरीबों का शोषण करने वाली अवैध भूमि हड़पने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।यूपी में सरकार बनाते ही पहले दिन तय किया था कि उत्तर प्रदेश की छवी बदलने के लिए माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करना होगा। माफिया के खिलाफ बिना रुके-बिना झुके कार्रवाई की है। जो अब भी माफिया के साथ सहानुभूति रख रहे हैं उनसे कहूंगा अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine