Wednesday , January 14 2026

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं भारतवंशी भी इस जीत से गदगद हैं और भारत और महिला खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीता। ये जीत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। देश और दुनिया भर से भारत की बेटियों को बधाइयां मिल रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे के दूसरे दिन सहरसा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं भारत की बेटी को बधाई देता हूं। यह विजय भारत की बेटियों के नए आत्म विश्वास का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं। सीमा पर देश की रक्षा कर रही हैं। हमारी देश की महिला वैज्ञानिक आज अंतरिक्ष अभियानों में भूमिका निभा रही है। देश में एक लाख 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप है। इनमें से 70 हजार से अधिक में महिलाएं आगे हैं। नारी का सम्मान बढ़ाना, उनकी गरिमा की रक्षा, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने चार विकेट लेकर मैच पलट दिया। इस ऐतिहासिक जीत में आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर भारत को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine