Wednesday , January 14 2026

कंपनी की कर्मचारी पर ढाई किलो सोना चुराने का आरोप

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित प्रसिद्ध स्थित एक नामी ज्वेलरी कंपनी में करोड़ों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है, कंपनी की एक महिला कर्मचारी पर करीब 2.5 किलो सोना चोरी करने का आरोप लगा है। धीरे-धीरे गायब किया गया यह सोना करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का बताया जा रहा है।

लखनऊ के गोमतीनगर में HSJ ज्वेलर्स जिन्होंने श्रीराम लला के आभूषण तैयार किए थे,उनके यहां बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। उसी कंपनी की एक महिला कर्मचारी पर ढाई किलो सोना चुराने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कंपनी में बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत इंदिरानगर के नारायण नगर निवासी कोमल श्रीवास्तव ने लंबे समय तक धीरे-धीरे सोना गायब किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जांच के अनुसार, कंपनी के स्टॉक की जांच के दौरान सोने की भारी कमी पाई गई। जब अधिकारियों ने रिकॉर्ड का मिलान किया तो गहनों का हिसाब मेल नहीं खाया। इसी बीच कंपनी प्रबंधन को शक तब हुआ जब आरोपी कोमल ने अपने लिए नया प्लॉट और कार खरीदी इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें कोमल की हरकतें साफ नजर आईं।धनतेरस से ठीक पहले स्टॉक चेकिंग में करोड़ों की चोरी का खुलासा होने के बाद पता चला कि आरोपी अपने पति की मदद से सोना सस्ते दामों पर बेचकर प्रॉपर्टी खरीद रही थी।

मामला खुलने के बाद, 20 अक्टूबर को कोमल के पति रितेश श्रीवास्तव कंपनी पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी की गलती मानते हुए 23 अक्टूबर तक का वक्त मांगा था कि वे हड़पे गए गहने लौटा देंगे। कंपनी ने उन्हें मोहलत दी, लेकिन तय तारीख गुजर जाने के बाद दंपति ने कंपनी से कोई संपर्क नहीं किया।
इस खुलासे के बाद कंपनी प्रबंधन ने गोमतीनगर थाने में कोमल व उसके पति रितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है ।आरोपी दंपति अब फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine