Thursday , March 19 2026

अल्लू अर्जुन के परिवार में आ रहा एक नया सदस्य

अल्लू अर्जुन के परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल है, क्योंकि उनके भाई और एक्टर अल्लू शिरीष की सगाई हो गई है।अल्लू अर्जुन के परिवार में एक नए सदस्य आ रहा है । इस खुशी में  अल्लू अर्जुन और राम चरण ने सिरीश को बधाई देते हुए नोट लिखा है। 

बीते दिन 31 अक्तूबर को साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। अल्लू सिरीश ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई की। इसकी जानकारी खुद अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें साझा कर एक पोस्ट के जरिए दी है। तस्वीरों को साझा करते हुए शिरीष ने कैप्शन में लिखा, ‘अंतत: अपनी जिंदगी के प्यार नयनिका से मैंने खुशी-खुशी सगाई कर ली है।’ इस अहम मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपने भाई को खास अंदाज में बधाई दी। इसके अलावा राम चरण ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर साझा की है। तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक अल्लू शिरीष को बधाई दे रहे हैं। उनके फंक्शन में परिवारवालों के साथ ही टॉलीवुड जगत के नामचीन लोग शामिल हुए थे। दोनों अपनी सगाई की फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रहे है।

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक्स अकाउंट पर दो तस्वीर साझा कर  इसे शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘घर पर शानदार समारोह शुरू, परिवार में एक नया सदस्य। हम इस खुशी के पल का इंतजार काफी समय से कर रहे थे।  मेरे प्यारे भाई अल्लू सिरीश को बधाई और परिवार में नयनिका का हार्दिक स्वागत है। आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी एक खूबसूरत शुरुआत की शुभकामनाएं।’

अभिनेता राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ग्रुप तस्वीर साझा की है। ट्वीट में अभिनेता ने लिखा, ‘आपके लिए बहुत खुश हूं अल्लू सिरीश, बधाई हो आपको और नयनिका को। सदा खुश रहें।’

अल्लू सिरीश को आखिरी बार 2024 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘बडी’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्मों का एलान अभी नहीं हुआ है। अल्लू शिरीष ने 1 अक्तूबर को अपने दादा अल्लू रामलिंगैया के जन्मदिन के मौके पर नयनिका के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। तभी 31 अक्तूबर की तारीख भी सामने आई थी।अल्लू अर्जुन के परिवार की होने वाली बहू नयनिका एक बिजनेस घराने से है।वो लाइमलाइट और ग्लैमर की दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं।सगाई में उनकी सादगी की झलक दिखाई दी।नयनिका का जन्म हैदराबाद में हुआ और उनकी परवरिश वहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine