Wednesday , December 10 2025

श्रीकाकुलम ज़िले के कासीबुग्गा के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को मची भगदड़

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ हुई है। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की जान चली गई है।कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कि यह घटना उस समय घटी जब एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में जुटे थे। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के कासीबुग्गा में स्थित
वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को भगदड़ मचने से नौ लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 8 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है । बताया जा रहा है कि मंदिर पहली मंजिल पर स्थित था, जहां जाने के लिए लोग सीढ़ियों से चढ़ रहे थे। तभी लोहे की रेलिंग टूट गई और कोने में खड़े लोग नीचे गिर गए।


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे बेहद हृदयविदारक बताया है।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने पुलिस को सूचित नहीं किया था। सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर एक निजी मंदिर है और धर्मस्व विभाग के अधीन नहीं है।हर शनिवार को यहां 1,500 से 2,000 श्रद्धालुओं का आना आम बात है।शनिवार को एकादशी और कार्तिक मास का अवसर होने के कारण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने से यह घटना हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, “कासीबुग्गा मंदिर में भगदड़ से हुई मौतों से दुखी हूं.” उन्होंने कहा, “पीड़ित परिजनों और घायल हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. मुझे उम्मीद है कि उन्हें हिम्मत मिलेगी और वे जल्द ठीक हो जाएंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine