पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन से खुशखबरी आई है
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला हीरा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना मिलने पर स्टेशन पर पहले से ही चिकित्सीय टीम मौजूद रही।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ये अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला है। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर को त्योहारों की भीड़ के बीच खुशियों का अनोखा पल देखने को मिला।अवध आसाम एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री हीरा देवी अपने पति छोटू और परिवार के साथ लालगढ़ से समस्तीपुर जा रही थीं।तभी अचानक प्रसव पीड़ा हुई। स्थिति गंभीर होती देख परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर मदद मांगी।सूचना मिलते ही लखनऊ मंडल के रेलवे अधिकारी, आरपीएफ महिलाकर्मी और मेडिकल टीम सक्रिय हो गई। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और कुछ ही मिनटों में मेडिकल टीम ने प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित प्रसव कराने की तैयारी की। डॉक्टरों और रेलवे स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित प्रसव कराया । बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली यात्री हीरा देवी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जिसमें जुड़वां बच्चे- एक बेटा और एक बेटी का जन्म हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवार ने रेलवे कर्मियों का धन्यवाद कर आभार जताया।
परिवार ने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ महिला कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine