पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी के बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कमुआ गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम विवाह के एक साल बाद ही एक विवाहिता अनीता की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना हंसिया बरामद हुआ है।हत्या के बाद घर के बाहर ताला लगाकर घटना को लूट दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अनीता की उम्र 22 साल थी,बताया जा रहा है कि पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव के सामने ओम सिटी में हाफिजगंज क्षेत्र के कमुआ गांव निवासी अनिल की अनिता से करीब 1 साल पहले धूमधाम से प्रेम विवाह हुआ था। मंगलवार देर रात अनीता का शव कमरे में बेड के नीचे मिला। हत्या गला काटकर की गई ,कमरे से हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना हंसिया भी बरामद हुआ।
पति अनिल और देवर सचिन ने पुलिस को बताया कि वे दोनों काम पर निकल गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के बाहर ताला लगा होने पर अनीता को पीने किया तो उसका मोबाइल बंद था। फिर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। पड़ोसियों से जानकारी के बाद भी अनीता का पता नहीं चला तो ताला तोड़कर अंदर घुसे, बेड के पास अनीता का शव पड़ा देखा ।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका अनीता के मायके वाले मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान ही अनीता के भाई चंद्रपाल ने बहनोई अनिल, देवर सचिन व सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दे दी । पति अनिल, देवर सचिन, और सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही अनीता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को लूट या अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंजाम देने की तरह दिखाने की कोशिश की गई है। बाहर से ताला लगाकर ऐसा जताने की कोशिश की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे कोई करीबी हो सकता है, जिसने वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर से ताला लगा दिया।
पुलिस के मुताबिक गला रेतकर हत्या की गई है। हालांकि मंगलवार रात मायके वालों की तहरीर व घटनास्थल की जांच के बाद एसपी उत्तरी के निर्देश पर पुलिस ने पति व देवर को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine