Wednesday , December 10 2025

डीएम ने किए आदेश जारी,28 अक्तूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

छठ पर्व अब सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। बड़ी ही धूमधाम और उत्साह से मनाया जाने वाले इस पर्व की 25 अक्टूबर से शुरू हुआ इस पर्व का मंगलवार को इसका समापन होगा। यूपी सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर 28 अक्तूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

छठ पर्व बिहार में बड़े धूम – धाम से मनाया जाता है। यूपी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्व मनाते हैं। इसको देखते हुए योगी सरकार ने इस दिन अवकाश की घोषणा की थी। आखिरी फैसला जिलों के डीएम पर छोड़ा था। लखनऊ डीएम ने आदेश जारी करके इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। आदेश आने के बाद अब मंगलवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। कई जिलों में यह अधिकार डीएम को सौंपा गया है। वह निर्णय ले सकते हैं कि सार्वजनिक अवकाश रहेगा या सिर्फ स्कूल बंद रहेंगे।

प्रयागराज में भी छठ पूजा के मद्देनजर डीएम ने कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे। लखनऊ, गोरखपुर सहित कई जिलों में पहले ही स्थानीय अवकाश घोषित किया जा चुका है। इस पर्व के सम्मान और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने 28 अक्टूबर 2025 को शहर के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की।


छठ पर्व का व्रत बेहद कठिन होता है। इस त्योहार में साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है। छठ पर्व, छइठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को आम तौर पर हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक पर्व है। इससे महिलाओं को व्रत में भी ठंडे पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा है। सरलता और आत्मसमर्पण छठ पूजा को सबसे विशेष और पवित्र बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine