पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बिग बॉस मराठी’ सीजन चार की होस्ट और मशहूर मराठी अभिनेत्री तेजस्विनी लोनारी ने अपने फैन्स को खुशखबरी दी है। मराठी अभिनेत्री तेजस्विनी लोनारी ने शिवसेना नेता समाधान सरवनकर से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
मराठी अभिनेत्री तेजस्विनी लोनारी और समाधान सरवनकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को अंगूठियां पहना रहे हैं। मराठी अभिनेत्री ने अपना जीवन साथी चुन लिया और अब फाइनली गुपचुप तरीके से सगाई रचाई ली है। एक्ट्रेस अब शिवसेना नेता के घर की बहू बनने वाली हैं। दोनों ने 27 अक्टूबर, 2025 को सगाई पारंपरिक तरीके से की, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और शानदार लुक में दिखी । उन्होंने ये सगाई परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में की।अभिनेत्री की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल माडिया पर वायरल हो रहे हैं।
तेजस्विनी लोनारी एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी कॉमेडी फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ से की थी, इसके अलावा उन्होंने ‘छापा काटा’, ‘वांटेड बाइको नंबर वन’, ‘गुलदस्ता’, ‘दो घाट’, ‘बर्नी’, ‘अफ्लातून’ जैसे फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री ने कुछ हिंदी सीरियल्स में भी काम किया है, जैसे- ‘चित्तौढ़ की रानी पद्मिनी का जौहर’। उन्होंने बिग बॉस मराठी 4 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। वह बहुत आध्यात्मिक हैं। वह जानवरों से काफी लगाव है इसके लिए वह एक एनजीओ भी चलाती हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine