Tuesday , April 21 2026

चलती AC बस का टायर अचानक फटा, लगी भीषण आग

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भयानक हादसा हो गया। एक चलती AC बस का टायर अचानक फट गया जिससे भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई। हादसे के वक्त 70 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल सुरक्षित बच गए। आग इतनी भयानक थी कि देखने वालों के होश उड़ गए ,धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।

यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे काकोरी थाना इलाके में एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास हुआ। यात्रियों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग नहीं बुझी। करीब एक घंटे बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस जल चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से लखनऊ होते हुए गोंडा जा रही थी। छठ के चलते काफी भीड़ थी। यात्रियों ने बताया कि बस एक्सप्रेस-वे पर 80-90kmph की रफ्तार में चल रही थी, तभी पीछे का टायर अचानक फट गया। तेज आवाज आई और बस लहरा गई। ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक मारा। वह नीचे उतरकर चेक कर रहा था, तभी पीछे की तरफ से धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख ड्राइवर और क्लीनर घबरा गए। उन्होंने यात्रियों को चिल्लाकर बाहर बुलाया। सुबह का वक्त था, ऐसे में ज्यादातर यात्री सो रहे थे। कई लोग बस में सामान छोड़कर बाहर भागकर आए। तब तक धुआं कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस धुएं व लपटों से घिर गई। चालक और परिचालक की सूझबूझ के चलते सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए, और सुरक्षित बच सके। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की 3 गाड़ियां पहुंचीं थी।

पुलिस के अनुसार, आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट या टायर के ओवरहीट होने की मानी जा रही है। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine