Wednesday , December 10 2025

भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होंगी आमने-सामने

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच के लिए मंच तैयार है। दोनों टीमें 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

भारत के खिलाफ लगातार दो जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है। दूसरी ओर, भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत सम्मान बचाने उतरेगा, जबकि मिचेल मार्श की टीम क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी। इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल अपनी शाख बचाने उतरेंगे तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श क्लीन स्वीप कर सीरीज 3-0 से जीतने के लिए उतरेंगे।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जाती है। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छ ऑप्शन होता है। भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी साढ़े 8 बजे किया जाएगा। इस क्रिकेट में भारत की तरफ संभावित प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से संभावित प्लेइंग-11 मे मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड हो सकते है।

भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर चल रहे हैं। इन दोनों ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और अब ये सिर्फ वनडे में ही खेलते नजर आ रहे हैं। जिसका आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 अक्तूबर यानी शनिवार को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine