Wednesday , January 14 2026

यू.पी की राजधानी लखनऊ में हुई सौगातों की बारिश 

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यू.पी की राजधानी लखनऊ में सौगातों की बारिश हो गई। रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने राजधानी को कई सौगातें दीं। उन्होंने जानकीपुरम में कम्युनिटी सेंटर और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। अटल बिहारी वाजपेयी व एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण किया। (LDA) द्वारा महानगर के विभिन्न इलाकों में 250 से अधिक ओपन जिम की स्थापना कार्य का भी शिलान्यास किया। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति स्व.
एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं के अनावरण के दौरान भावुक दिखे। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि लखनऊ को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला शहर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचारों में संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा की भावना झलकती थी, वहीं डॉ. कलाम ने विज्ञान को आत्मनिर्भर भारत का आधार बनाया। नई पीढ़ी को चाहिए कि वे इन दोनों महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए विज्ञान, शिक्षा और स्वावलंबन तीन प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी का विकास सिर्फ इमारतों या सड़कों से नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति से भी होता है।

राजनाथ सिंह ने इस दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के कार्यों की सराहना की और कहा कि लखनऊ और नासिक दोनों इकाइयाँ राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान दे रही हैं। तीन दिन के लखनऊ प्रवास के तीसरे दिन (रविवार) को उन्होंने जानकीपुरम सेक्टर-एफ में सामुदायिक केंद्र और सेक्टर-6 में पुस्तकालय का लोकार्पण किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का डिजिटल माध्यम से अनावरण किया। रक्षामंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा महानगर के विभिन्न इलाकों में 250 से अधिक ओपन जिम की स्थापना कार्य का भी शिलान्यास किया। 

तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन संत आसूदाराम आश्रम पहुंचकर संत साईं चांडूराम साहिब को श्रद्धांजलि देने के बाद राजनाथ सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine