Friday , December 12 2025

इंस्टाग्राम , फेसबुक और व्हाट्सअप पर लोग इस गाने को बना रहे अपनी स्टोरी

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

दिवाली के त्यौहार के बाद छठ पर्व भी आने वाला है, दिवाली खत्म होते ही पूरे उत्तर भारत में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस साल छठ का त्योहार 25 अक्टूबर 2025 से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी, जिसे लेकर दर्शकों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है

भक्ति भाव से सराबोर लोगों के मन काफी उत्साह है। इसी बीच हाल ही में भोजपुरी के युवा और चर्चित गायक अंकुश राजा ने नया छठ गीत गाया है, जो रिलीज होने के 5 दिन बाद भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अंकुश राजा द्वारा गाया गया छठ गीत ‘ओरी तर’ यूट्यूब पर 5 दिन पहले रिलीज हो गया था, जो दर्शकों द्वारा काफी देखा और सुना जा रहा है। बीते दिन गुरुवार को गायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस गाने को साझा किया है। यह गाना रिलीज होने के कुछ ही दिनों में यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो गया है।‘ओरी तर’ गाने में छठ महापर्व की पवित्रता और भावनाओं को दिखाया गया है।

आपको बताते चलें कि इस गाने को अंकुश राजा के साथ नंदिनी सिंह ने भी आवाज दी है। वहीं इसमें म्यूजकि दिया है गोविंद ओझा ने, तो इसे लिखा है मनोज मतलबी ने। इसमें अंकुश और नंदनी सिंह गाना गाने के साथ-साथ वाद्य यंत्रों को भी बजाते नजर आते हैं। वहीं बैकग्राउंड में छठ पूजा के कुछ झलक दिखाई गई है, जिसमें सूर्योदय की किरणें, डूबते सूरज को अर्घ्य और परिवारों की एकजुटता आदि। रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने को 8.2 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

इंस्टाग्राम , फेसबुक और व्हाट्सअप पर लोग इस गाने को अपने रील्स और स्टोरीज में इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अंकुश राजा की जमकर तारीफ की है। इस नए छठ गीत के आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जय छठी मईया।’ दूसरे यूजर कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ऐसे ही और गीत बनाइए।’ वहीं एक ने यूजर ने बोला, ‘भैया आप बहुत अच्छा गाना गाए हैं, ये सुन के दिल को बहुत सुकून मिला।’ ऐसे और गाने लाते रहिए.” कई लोगों ने लिखा कि इस बार के छठ पूजा पर ‘ओरी तर’ जरूर बजना चाहिए। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा कि अंकुश राजा की आवाज बहुत अच्छी है और सभी लोग गाने को काफी प्यार दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine