Friday , April 17 2026

‘दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ’ ,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को पहुंचे रायबरेली

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी के फतेहपुर जिले में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार की सुबह रायबरेली पहुंचे, फतेहपुर में राहुल के पहुंचने से पहले ही जगह-जगह ‘दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ’ के पर्चे लगा दिए गए हैं। बुत राहुल गांधी के अनुसार ऊंचाहार में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से काफी देर तक मुलाकात की। इस दौरान हरिओम के परिजन राहुल से मिलकर भावुक हो गए। बेटे हरिओम को खोने के बाद परिवार सदमे में है। मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया।


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दो अक्तूबर को रायबरेली में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की | शुक्रवार सुबह जब कांग्रेस नेता मृतक हरिओम के घर पहुंचे तो शोकाकुल परिवार सदमे में डूबा था। कांग्रेस नेता के सामने हरिओम की मां फूट-फूटकर रोने लगीं। इसपर राहुल ने उनका हाथ थामकर ढांढस बंधाया। राहुल गांधी ने हरिओम के पिता का न केवल हाथ थामा बल्कि उन्हें गले भी लगाया। हरिओम की मां के सामने भी राहुल गांधी भी भावुक हो गए। राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की मार्मिक मुलाकात के दौरान राहुल ने हरिओम के पिता को गले भी लगाया।

यूपी के रायबरेली जिले के ऊंचाहार में 2 अक्तूबर को चोर समझकर भीड़ ने बर्बरता से हरिओम वाल्मीकि की पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पिटाई के दौरान हरिओम ने अपना नाम और पता भी बताया था। इसके अलावा अंतिम सांसों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम भी लिया था। जिसके बाद इस मुद्दे ने बड़ा सियासी रूप ले लिया था।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार को सरकार ने बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के लोगों ने धमका कर वीडियो बनाया कि वे उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोग परिवार को धमका रहे हैं और उन्हें उनसे मिलने से रोक रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने देश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता जताई। राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में दलितों की हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वे हरिओम के परिवार की रक्षा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine