पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले को लेकर वह चर्चा में हैं। यह मामला कोर्ट में हैं। सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से 16 अक्तूबर तक लिखित में जवाब दाखिल करने को कहा था। कोर्ट ने शेट्टी से साफ कहा है कि वह इतने पैसे जमा कराए बिना विदेश नहीं जा सकते।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच के बीच बाहर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अदालत से मिले झटके के बाद उन्हें अपनी फॉरेन ट्रिप कैंसिल करनी पड़ी। कोर्ट ने शिल्पा और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) को अस्थायी रूप से निलंबित करने से इनकार कर दिया था।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में बॉम्बे HC ने एक्ट्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है। इस दौरान शिल्पा के वकील निरंजन मुंदारगी और केरल मेहता ने कहा कि शिल्पा शेट्टी को पॉपुलर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के इवेंट के लिए लॉस एंजिलिस जाना है। ऑर्गेनाइजर्स द्वारा उनकी टिकट्स भी भेजी जा चुकी हैं। वकील ने कहा कि शिल्पा सिर्फ 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक यात्रा करना चाहती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने वर्क कमिटमेंट के चलते लॉस एंजिलिस जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने कहा है कि अगर वो केस से राहत चाहती हैं तो उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए।
धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी की लुक आउट सर्कुलर रद्द करने की याचिका खारिज कर दी गई है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान, अभिनेत्री ने अदालत से कहा कि उनका इस कंपनी से कोई संबंध नहीं है। इस पर अदालत ने कहा कि अगर वह कंपनी से कोई संबंध नहीं होने का दावा करती हैं, तो राज कुंद्रा को इसकी पुष्टि करते हुए हलफनामा दाखिल करना चाहिए।
दरअसल, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये लगाए थे। उनका इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद खर्च कर लिए।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine