पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
सीबीआई ने डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण भुल्लर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें मोहाली से पकड़ा गया है। सीबीआई ने रिश्वत की शिकायत मिलने पर ट्रैप लगाकर भुल्लर को गिरफ्तार किया। पता चला है कि भुल्लर पर पांच लाख रुपये महीना लेने का आरोप है।चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर पर टीम परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है भुल्लर के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें मंथली का रिकॉर्ड मिला है।
सूत्रों के अनुसार, रोपड़ रेंज में उनकी तैनाती के दौरान कई अवैध कार व्यापार के मामले सामने आए थे, जहां चेसिस नंबर बदलकर स्क्रैप गाड़ियां बेची जा रही थीं। भुल्लर पर इन मामलों को दबाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप हैं। सीबीआई पिछले कुछ दिनों से भुल्लर पर नजर रख रही थी। आज ट्रैप लगाकर उन्हें पांच लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं भुल्लर को पकड़ने के बाद चंडीगढ़ और रोपड़ में उनके ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश दी है। हालांकि अभी सीबीआई की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है। कारोबारी की तरफ से डीआईजी के खिलाफ सीबीआई को शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर उन्हें दबोचा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सीबीआई टीम ने उन्हें कहां से पकड़ा है। सीबीआई ने ट्रैप लगाकर उन्हें दबोचा। इससे पंजाब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
वहीं, राजनीतिक दलों ने इसे गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से केंद्रीय जांच की मांग की है।
सीबीआई जल्द ही डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को अदालत में पेश कर सकती है
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine