Wednesday , January 14 2026

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी हुई तेज

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज हो गई है।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के उत्तर प्रदेश काडर के 31 अधिकारियों को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) बनाकर पटना जाने का आदेश दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ये अधिकारी मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए हैं।

आयोग चुनाव के दौरान कई तरह के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करता है, जो दूसरे राज्यों से बुलाकर लगाए जाते हैं। पर्यवेक्षक उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के द्वारा आचार संहिता के अनुपालन, खर्च पर नजर रखते हैं और आम लोगों की शिकायतों का समाधान भी करते हैं।इसके अतिरिक्त, ये अधिकारी मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के लिए भी सक्रिय रहेंगे।

अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों, मतदाता सूची, मतदान सामग्री और अन्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पहले चरण के लिए जिन 16 आईएएस अधिकारियों को बिहार भेजा जा रहा है, जिन अफसरों को गुरुवार 16 अक्टूबर को बिहार में रिपोर्ट करना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर  को होगा। वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए भी उत्तर प्रदेश के 15 आईएएस अधिकारियों को बिहार भेजा जा रहा है। अधिकारियों के दूसरे बैच को 19 अक्तूबर को रिपोर्ट करना है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा।

बिहार में इस समय नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। बिहार चुनाव के दौरान यूपी के ये आईएएस अफसर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी, मतदाताओं की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने का काम करेंगे। अधिकारियों की तैनाती से मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और मतदाताओं का विश्वास भी मजबूत होगा। इन अधिकारियों की तैनाती से मतदान प्रक्रिया की निगरानी और प्रबंधन में और सुदृढ़ता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine