Friday , December 12 2025

पंकज धीर को महाभारत में कर्ण का रोल से पहले , “मुझे मूंछें तो नहीं मुंडवानी पड़ेगी?

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

सिनेमा जगत से इस वक्त की बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली । कैंसर जैसी गंभीर बीमारी चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को छोड़कर चले गए। 

अभिनेता पंकज धीर निधन की खबर से हर कोई हैरान और सदमे में है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि पंकज अब हमारे बीच नहीं रही, कोई नहीं ! खबर के मुताबिक पंकज की तबीयत कैंसर के चलते काफी खराब चल रही थी। जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में मातम पसर गया है। निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की आईकॉनिक भूमिका निभाने के लिए पंकज धीर का जाना जाता था। पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शो में देखा गया। वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं को तौर पर पंकज धीर को जाना जाता था। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी उन्होंने बतौर एक्टर काम किया था।

पंकज धीर को महाभारत में कर्ण का रोल से पहले उन्हें अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन कुछ सीन में महिला के गेटअप और मूंछें मुंडवाने की शर्त पर उन्होंने मना कर दिया। कुछ महीनों बाद मेकर्स ने उनसे कर्ण का रोल निभाने के लिए संपर्क किया गया। इस पर पंकज का सबसे पहला सवाल था , “मुझे मूंछें तो नहीं मुंडवानी पड़ेगी?”,नहीं का जवाब सुनने के बाद कर्ण के रोल के लिए सहमति दे दी थी।

सिने & टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ( CINTAA) ने आधिकारिक बयान में पंकज धीर के निधन की पुष्टि की।
CINTAA ने लिखा, “गहरे शोक और दुःख के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे, पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई के पास किया जाएगा।”

कुल मिलाकर कहा जाए तो पंकज का यूं अचानक से दुनिया से चले जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और तमाम लोग सोशल मीडिया पर पंकज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। और उनके साथ बिताए पलो का जिक्र कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine