पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रेम कहानी के चलते गोसाईगंज थाना क्षेत्र के आउटर रिंग रोड पर एक प्रेमी जोड़े ने कार के अंदर खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ में 21 साल के प्रेमी और उसकी 15 साल की नाबालिग प्रेमिका ने कार के अंदर खुदकुशी कर ली। घटना के समय दोनों ने कार के अंदर जहर खाया। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
सुभाष ने जब अपनी तबीयत बिगड़ती देखी, तो उसने अपने भाई को लोकेशन भेजकर बताया कि उन्होंने जहर ले लिया है। यह सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, युवक सुभाष रावत (21 वर्ष) का है। जो कि अजनहर, थाना जानकीपुरम का निवासी था और ओला कैब चलाता था । युवती की उम्र केवल 15 वर्ष बताई जा रही है और वह आलमबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। हालांकि, उनके परिवार इस रिश्ते से नाखुश थे, जिससे तनाव बना हुआ था।
स्थानीय लोगों और परिवार वालों में इस घटना को लेकर शोक और हैरानी का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि दोनों ने आत्महत्या कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके ।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine