Wednesday , December 10 2025

बाराबंकी में बारात में डीजे बजाने से टोकने पर वापस हुई बारात

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बारात में डीजे बजाने से टोकने पर बारात वापस ले जाने का शर्मसार करने का मामला सामने आया है। डीजे नहीं बजाने के अनुरोध के बावजूद विवाद बढ़ गया ,विवाद बढ़ने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पूरे गांव में घटना चर्चा का विषय बनी गई ।

यूपी के बाराबंकी में दुल्हन पक्ष ने गमी की बात कहकर डीजे नहीं बजाने का अनुरोध किया। इस पर बाराती नहीं माने और अड़े रहे। मिन्नतें करने के बाद भी लड़के वाले नहीं माने और तेज आवाज में गाना बजाया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दरअसल, परिवार में हुई मौत से गमगीन होने के बावजूद डीजे की सनक और दहेज के लालच में बारात लौट गई। घटना से आहत सोमवार की देर शाम दुल्हन के पिता राजेश ने मसौली थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। मामले ने पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, मसौली थाना क्षेत्र के ज्योरी गांव निवासी राजेश की पुत्री पूजा का विवाह बदोसराय क्षेत्र के निवासी तुलीपुर निवासी राजू के बेटे सूरज से तय हुई थी। गाजे-बाजे के साथ दूल्हा रविवार रात बारात लेकर ज्योरी गांव पहुंचा था। द्वारचार की रस्म के बाद जयमाल रस्म पूरी हुई। इस बीच बाराती तेज आवाज में डीजे बजाने लगे। दुल्हन के पिता राजेश ने बारातियों से निवेदन किया कि परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है। पांच दिन पहले उनकी मां यानी दुल्हन की दादी प्रेमा देवी का निधन हुआ था ,परिवार ने तय किया कि शादी की तारीख टाली नहीं जाएगी। सभी रस्में सादगी से पूरी होंगी। इसको लेकर लड़के वालों से भी बातचीत हो गई थी। रविवार को घर में मेहमानों की चहल-पहल थी। लेकिन शादी के दिन ही दुल्हन के 15 वर्षीय चचेरे भाई की मौत हो गई थी। मंडप सजा था, रिश्तेदार जुटे थे और दुल्हन लाल जोड़े में सजी बैठी थी।गमगीन माहौल को देखते हुए पिता ने डीजे बंद करने की गुजारिश की।


राजेश की अपील के बावजूद नशे में चूर बाराती डीजे बजाने की ज़िद पर अड़ गए। जिसको लेकर विवाद बढ़ा तो बारातियों ने शादी रोक कर हंगामा शुरू कर दूल्हे पक्ष ने दहेज में लड़की के पिता से झगड़े के बाद बाइक, सोने की चेन और 50 हजार नगद की मांग रख दी। अचानक से इतना इंतजाम करने में पिता ने असमर्थता जताई , तो वह बारात लेकर जाने लगे। यह मांग सुनते ही दुल्हन पक्ष सकते में आ गया। आपसी बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल इतना बिगड़ा कि बारात बिना शादी किए ही वापस लौट गई।

इस घटना से परिवार की सारी खुशियां पलभर में बिखर गईं।उनके अरमानों पर पानी फिर गया । दुल्हन पूजा की दुल्हन की तरह सजी रह गई। जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां मातम गया । पिता ने कहा कि बड़ी मुश्किल से रिश्ता तय हुआ था। बेटी की मुस्कान देखने की तमन्ना थी पर अब सब खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि परिवार पहले से ही सदमे में था। मां का साया बचपन में ही बेटी के सर से छिन गया, फिर दादी और चचेरे भाई की मौत ने परिवार को तोड़ दिया। अब बेटी की शादी टूटने के बाद पूरा परिवार गहरे दुख में डूब गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine