पूनम शुक्ला: मुख्य प्रमुख संपादक :
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चर्चित दलित हरिओम हत्याकांड में जिले के पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार के ईश्वर दासपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई फतेहपुर निवासी दलित हरिओम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस नेचर्चित दलित हरिओम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत रायबरेली में दलित हरिओम हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दीपक के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली कि हरिओम हत्याकांड का फरार मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि गंगा कटरी क्षेत्र की ओर भाग रहा है। सूचना पर एसओजी टीम, डलमऊ थाना पुलिस और ऊंचाहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसजवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दीपक अग्रहरि के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दीपक अग्रहरि हरिओम की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, हरिओम की हत्या एक अक्टूबर को हुई थी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine