Wednesday , December 10 2025

अयोध्या मे गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ हादसा या थ्योरी कुछ और….

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

रामनगरी में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में रामकुमार के मकान में गुरुवार को विस्फोट में पांच लोगों की मौत के बाद भी धमाके जारी हैं। प्रशासन की गैस सिलेंडर फटने के कारण हादसा मानने वाली यह थ्योरी कुछ और ही संकेत कर रहीं है। धमाका इतना भीषण,कि घर की दीवारें पल भर में ज़मींदोज़ हो गईं और छत हवा में उड़ गई। चारों तरफ मलबा ही मलबा…

अयोध्या की पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव के एक घर में गुरुवार रात हुए भीषण धमाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।वही रामकुमार के ध्वस्त हुए मकान का शुक्रवार को जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा था, उस दौरान भी जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके से ड्यूटी पर तैनात लेखपाल घायल हो गया है। मलबे में आज गृह स्वामी की पत्नी का शव मिला, जिससे मृतकों की संख्या अब छह हो गई है। दोबारा हुए धमाके से हड़कंप मच गया। दूसरा धमाका 11 बजे के करीब हुआ। वहीं, शुक्रवार सुबह मलबे में एक और शव बरामद हुआ है जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है।

धमाके को लेकर प्रशासन अभी तक गैस सिलेंडर फटने के कारण हादसा होने की आशंका व्यक्त कर रहा है और अधिकारी इसी के आसपास अपना बयान भी दे रहे हैं, लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद उसी स्थान पर हुए धमाके ने प्रशासन की कहानी को झटका दिया है। इसके पहले हुए धमाके से मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। गांव के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ के घर में शाम करीब 7.30 बजे एक तेज धमाका हुआ। घर की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढहीं। धमाके से पूरा इलाका हिल गया । बताया गया कि रामकुमार गांव के बाहर घर बनाकर रहते थे। वहीं धमाका हुआ है।धमाके साथ पूरा घर फिल्मी स्टाइल में उड़ गया।  धमाके की आवाज सुन गांव के लोग मौके की तरफ भागे। वहां का दृश्य देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। 

गांव में विस्फोट मामले में सिलेंडर की जांच के लिए एचपीसीएल की टीम पहुंची है और मौके पर जांच कर रही है। टीम की निगरानी में मकान की बुनियाद को खोदा जा रहा है। बुनियाद जेसीबी से खोदी जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine