Monday , November 10 2025

पति की दीर्घायु के लिए 10 अक्तूबर को देशभर में मनाया पर्व

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

आज 10 अक्तूबर को देशभर में करवा चौथ का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। पति की दीर्घायु, समृद्ध और मंगलमय जीवन के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को निराजल करवा चौथ का व्रत रख रही है । इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है। देर रात तक हाथ में मेहंदी रचवाने, पूजन सामग्री खरीदने का दौर चल रहा है।

लखनऊ क्या देश भर की महिलाओं में भी इस बार करवाचौथनव विवाहिताएं हो या फिर उम्रदराज सभी ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। इस बार महिलाएं ज्वैलरी के साथ साथ साथ मैचिंग लुक की चूड़ियां भी खरीदती नजर आई और खरीदारी में जमकर डूबी दिखीं। जिस भी तरह का लहंगा, साड़ी पहनना है उसी रंग के ज्वैलरी भी पहनने का उत्साह । साथ ही मैचिंग में चूड़ी और जयपुरिया चूड़ा और गजरे भी शामिल है। सजना के लिए सजने में कोई कसर नहीं छोडी जा रही है । इसमें पतियों का भी काफी सहयोग रह रहा है।

करवा चौथ पर पूजन में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं की शुक्रवार को बिक्री हुई। जगह जगह रंगबिरंगे मिट्टी के करवा की दुकान लगी हुई थी। कैलेंडर, शीक, चावल का पोहा, पेठा की बिक्री हुई। बर्तनों की दुकानों पर स्टील और पीतल के करवे सजाए गए थे। किसी ने पिया के नाम तो किसी ने दूल्हा-दुल्हन की छाप वाली मेहंदी रचाई। गुजराती, राजस्थानी छाप से लेकर पूर्वी लोक भावों की एक से बढ़कर एक मेहंदी की डिजाइन बाजार में हैं।

शाम को महिलाएं पारंपरिक परिधान और श्रृंगार कर करवा चौथ माता की पूजा करती हैं। इस दौरान व्रत कथा का श्रवण किया जाता है, जिसमें व्रत की महिमा और पौराणिक कथा का वर्णन होता है। इसके बाद रात में चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाएं छलनी से चांद को देखती हैं और फिर पति का चेहरा निहारती हैं। इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है। यह परंपरा वैवाहिक प्रेम और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

इस तरह की तैयारी में कड़ी में बॉलीवुड एक्टर्स भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें आ रही हैं, जिनमें वो त्यौहार की तैयारियों में जुटी दिख रही हैं और कई एक्ट्रेस संजने-संवरने की तस्वीरें भी साझा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine