Sunday , November 16 2025

इस एक्ट्रेस ने लूट लिया फैंस का दिल , ट्रे़डिशनल लुक काफी सुर्खियों में

पूनम शुक्ला :मुख्य प्रबंध संपादक :

मुंबई में हुए फैशन इवेंट में इस बार तमाम सितारों ने जलवा बिखेरा। इन दिनों एक्ट्रेस का ट्रे़डिशनल लुक काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि इस इवेंट में मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की है जिसमे वो व्हाइट कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में एक सफेद और गोल्डन लहंगे में बहुत खूबसूरत दिखीं हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर, 2025 को बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में एक डिजाइनर के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया था। बता दें कि इस इवेंट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। फैन्स तो अपने फेवरेट एक्टर के लुक्स को देख उनपर से अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं।

उनके इस लुक की कुछ खास बातें:
• उन्होंने सफेद और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था।
• इसके साथ उन्होंने एक गोल्ड ब्रॉलेट ब्लाउज पहना था।
• लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गजरा और भारी ब्राइडल ज्वैलरी पहनी थी, जिसमें चोकर शामिल था।

फोटो में आप देख सकते है कि, मौनी ने व्हाइट लहंगा पहना हुआ है और इसमें उनका रॉयल लुक देखने को मिल रहा है।
यह पहली बार नहीं है, जब मौनी सफेद लहंगे में खूबसूरत लगी हैं। वह कई बार सफेद और गोल्डन एथनिक वियर में नज़र आ चुकी हैं, खासकर अपने हल्दी समारोह के दौरान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine