Friday , April 17 2026

गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 130 एकड़ जमीन होगी सील

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ नगर निगम जल्द ही गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 130 एकड़ जमीन को सील करेगा। सुब्रत रॉय के निधन के बाद सरकारी एजेंसियों ने समूह की संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। लखनऊ में कभी शहर की पहचान रहा सहाराश्री सुब्रत रॉय का साम्राज्य अब ढहने की कगार पर है।

आपको बता दें कि लखनऊ में सहारा इंडिया का साम्राज्य अब अंत की तरफ बढ़ रहा है। सुब्रत रॉय के निधन के बाद सरकारी एजेंसियां सहारा समूह की संपत्तियों पर तेजी से कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में लखनऊ नगर निगम जल्द ही गोमती नगर में सहारा शहर की 130 एकड़ जमीन को सील करने की तैयारी में है।

आइए जानते है पूरी खबर, लखनऊ के गोमतीनगर के विपुल खंड में करीब 170 एकड़ भूमि पर सहारा शहर का निर्माण प्रस्तावित था। सहारा को 1994-95 में मुलायम सिंह यादव सरकार के समय 170 एकड़ जमीन नगर निगम से आवंटित हुई थी। इसमें 130 एकड़ जमीन लाइसेंस डीड के तहत आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए दी गई थी। 130 एकड़ जमीन पर बने सहारा इंडिया परिवार का शानदार महल पर लखनऊ नगर निगम ने कब्ज़ा कर लिया है। इसके अलावा नगर निगम ने अपना बोर्ड भी लगा दिया है की यह प्रॉपर्टी नगर निगम की है।

जानकारी के अनुसार सहारा ने लाइसेंस डीड की शर्तों का उल्लंघन किया है, जिस कारण यह कार्रवाई की जा रही है ।
नियमों का पालन न करते हुए सहारा समूह ने यहां लग्जरी बंगला, मॉडर्न थिएटर, 5000 क्षमता वाला सभागार, हवाई अड्डे जैसे स्कैनर आदि बना दिए। नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट भी दायर करने की तैयारी की है।

आपको बता दें की नगर निगम ने बीते 11 सितंबर को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया था। अब निगम की टीम ने सहारा के शहर की जमीन पर कब्जा लेते हुए यहां अपना बोर्ड लगा दिया।अधिकारियों का कहना है कि यदि सपना रॉय ने खुद मकान खाली नहीं किया तो उसे सील कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine