पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बॉलीवुड के कई कलाकारों ने वेब सीरीज का रुख किया है। और अच्छा काम भी कर रहे है। वेब सीरीज़ की दुनिया ने इन सितारों की लोकप्रियता को कई गुना बढ़ा दिया।
कई बॉलीवुड कलाकारों ने बड़े पर्दे पर बेहतरीन अभिनय बड़े पर्दे पर नाम कमाने के बाद वेब सीरीज में अच्छा अभिनय कर रहे है। आइए जानते है ऐसे कुछ कलाकारों के बारे में ….
1.अपनी अदाओं से मदहोश कर देने वाली माधुरी दीक्षित वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में दर्शकों को प्रभावित किया है।
2.कई दिलों की चाहत बन चुकी सुष्मिता सेन ने ‘आर्या में अपराध और खतरे का सामना करने वाली एक मां की भूमिका निभाकर फैंस के दिलों को जीत लिया।
3.मनोज बाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन’ में एक जासूस का अभिनय इतना बेहतरीन किया कि फैंस की तारीफ की लिस्ट लम्बी होती चली गई।
4.सैफ अली खान ने वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में सरताज सिंह की भूमिका में अपने अभिनय से फैंस को हैरान कर दिया है।
5.अभिषेक बच्चन ने सीरीज ‘ब्रीद इनटू द शैडोज’ से अभिनय के जरिए यह साबित कर दिया कि कोई भी प्लेटफार्म छोटा नहीं है।
6.पंकज त्रिपाठी ने मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ से जमकर तारीफे बटोरी।
कई ऐसे अभिनेता भी है जिनकी शुरू से पहचान फिल्मों में काम करने की रही है। कुछ ऐसे कलाकार भी है जो बड़े पर्दे पर अभिनय करना बंद कर चुके है लेकिन उन कलाकारों ने वेब सीरीज में अच्छा अभिनय किया है। इनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा भी की और जमकर तारीफे भी की।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine