Friday , December 12 2025

आई लव योगी आदित्यनाथ और बुल्डोजर” लोग पोस्टर का दीदार कर रहे चूम

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर माहौल गरमाता जा रहा है। मुस्लिम धर्म के लोग आई लव मोहम्मद की नारेबाजी करते हुए सड़को पर उतर रहे हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया था।

लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर लगी ये होर्डिंग देखते ही देखते वायरल हो रही है। सियासी संदेश देने वाला ये पोस्टर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।तभी तो आते-जाते लोग न सिर्फ पोस्टर का दीदार कर रहे हैं बल्कि इसको चूम भी रहे हैं। इस होर्डिंग को लखनऊ बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने लगवाया है। भाजयुमो नेता अमित त्रिपाठी ने बताया कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी सीएम योगी आदित्यनाथ को प्यार करते हैं।

बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विवाद बढ़ गया। यहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। बरेली में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर 3 जगहों पर बवाल हो गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे भगदड़ मच गई।

इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर विवाद 4 सितंबर को कानपुर के रावतपुर में बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) के जुलूस के दौरान शुरू हुआ। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक बैनर लगाया था जिस पर लिखा था ‘आई लव मोहम्मद’। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया और कहा कि बारावफात के जुलूस में यह नई परंपरा शुरू की जा रही है।

अमित त्रिपाठी ने कहा 2017 से 2025 तक जिस तरह से प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाला है, वो अपने आप एक ऐतिहासिक है। कि अगर किसी को किसी से प्यार है तो वो उसका अपना व्यक्तिगत हो सकता है। लेकिन इन पोस्टर को लेकर अगर कोई अराजकता करेगा, सड़कों पर निकलकर तांडव करें, पुलिस पर गोलियां बरसाए, लाठी ईंट-पत्थर फेंकेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। क्योंकि उसे ये एहसास दिलाना भी जरूरी है कि आज समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि यूपी में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है।

इस दौरान फिलहाल यह मामला राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में “आई लव योगी आदित्यनाथ और बुल्डोजर” से जुड़ा पोस्टर लग गया है। इस पोस्टर को समता मूलक चौराहा, वीआईपी चौराहा और जानकीपुरम में लगवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine