पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के फाइनल मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (28 सितंबर) को एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा।
आपको बता दे कि एशिया कप क्रिकेट का यह फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को (28 सितंबर) खेला जाएगा। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट का 17वां एडिशन है।भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। दोनों टीमों में कई ऐसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं।
ग्रुप स्टेज और सुपर फोर में भारत पहले ही पाकिस्तान को मात दे चुका है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव भी पूरी तैयार के साथ अपनी टीम उतारेंगे। इस पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा का बल्ला खूब चला है। वहीं, जसप्रीत बुमरा और गेंदबाज कुलदीप यादव भी धमाकेदार फॉर्म में नजर आए हैं।
हिंदुस्तान का गुस्सा कुछ महीने पहले पहलगाम हमले के बाद अभी भी उबाल मार रहा है। भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच खेले जाने वाले मेगा फाइनल के लिए पूरे हिंदुस्ताओं की दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अभी तक 8 बार भारत ने एशिया कप जीता है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार ही खिताब अपने नाम किया।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine