Friday , April 17 2026

प्लासियो मॉल के बार में हुआ हंगामा और फायरिंग

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के प्‍लासियो मॉल में बीते दिनों बवाल हो गया था। मामूली बात धीरे-धीरे इतनी बढ़ती गई कई राउंड गोली भी चल गई। इस गोलीकांड में मॉल के गार्ड घायल हो गए। यह घटना 19 सितंबर की है। प्लासियो मॉल के बार में हुए हंगामे और फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को छह सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के नाम नहीं बताए।

घायल सुरक्षाकर्मियों ने उस दिन की आपबीती बताई है। उन्‍होंने कहा कि महिला कस्टमर ने अपने साथियों से उनको गोली मारने के लिए कहा था। इस पर एक युवक ने गाड़ी से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जिसमें से एक का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल स्थित रिशिता मैनहट्टन अपार्टमेंट निवासी महिला चिकित्सक स्वाति मंगेतर प्रिंस वर्मा के साथ पलासियों मॉल घूमने गई थीं। प्रिंस के साथ उनके दोस्त संतकबीरनगर निवासी रोहित पटेल व बी-फार्मा छात्र गोमतीनगर निवासी हर्ष मिश्रा भी थे। बार में पार्टी के दौरान बाहर जाने की बात पर सुरक्षाकर्मियों की उनसे कहासुनी हो गई थी। बीबी हर्ष ने रोहित की पिस्टल से फायर कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर स्वाति उनके मंगेतर प्रिंस, रोहित व हर्ष को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine