Saturday , January 17 2026

मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपी को गिरफ्तार

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी के बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरेली में पुलिस ने शनिवार को बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं।
इस मामले में  कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं । गिरफ्तारी के बाद मौलाना समेत आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली में दर्ज बलवे के मुकदमे में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को आरोपी बनाया गया है, जबकि बाकी मुकदमों में मौलाना के समर्थक नामजद किए जा रहे हैं।जिन लोगों ने  शुक्रवार रात से मौलाना को अपने घर में शरण दे रखी थी। फाइक एनक्लेव निवासी बरातघर संचालक फरहत और उसके बेटे को बारादरी पुलिस ने जांच के आधार पर मुकदमे में शामिल किया है। कौन हैं तौकीर रजा मौलाना तौकीर रजा बरेली के एक धार्मिक नेता हैं।रजा का ताल्लुक सुन्नी मुसलमानों के बरेली संप्रदाय से है।

बरेली में हुए बवाल को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौलाना तौकीर रजा खान को चेतावनी दे दी है। सीएम योगी ने कहा कि मौलाना सोचता था कि वो जो चाहेगा वैसे होगा लेकिन ये हमारी सरकार है, हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगा करने से पहले दो बार सोचेंगी। व्यवस्था को रोकने का ये कैसा तरीका है? 2017 से पहले यूपी में यही चलन था, लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया।यहां ना कभी दंगा हुआ ना कभी कर्फ्यू लगा। हम ऐसे लोगों को वो सबक सिखाएंगे जो उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine