‘या अली’ फेम असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का राज



दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जाने-माने असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फैंस के अलावा सेलिब्रिटीज भी गायक के निधन पर काफी दुखी और भावुक नजर आए।

 ‘या अली’ फेम असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का राज और गहरा गया है। सिंगापुर में लाजरस द्वीप पर तैराकी करते समय उनकी मौत हुई या स्कूबा डाइविंग दुर्घटना या उनकी मौत दौरा पड़ने से हुआ में हुई यह पूरी तरह से कन्फर्म नहीं हो पाया है। जुबीन की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी गई। जुबीन का शव सिंगापुर से भारत आने पर दूसरा पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे उनकी मौत का रहस्य और गहरा गया है। असम सीआईडी ने भी व्यापक जांच शुरू की दी है।

जुबीन गर्ग असम के लोकप्रिय सिंगर थे। उन्होंने न सिर्फ असमिया संगीत जगत में योगदान दिया, बल्कि हिंदी, बंगाली सहित 40 से अधिक बोली-भाषाओं के गानों को अपने सुरीले कंठ से सजाया। 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन का निधन हो गया। 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ जुबीन को अंतिम विदाई दी गई। फैंस यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जुबीन अब हमारे बीच नहीं रहे। अंतिम संस्कार के बाद भी रोते-बिलखते फैंस उनके घर पहुंच रहे हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है ।

फैंस के अलावा सेलिब्रिटीज भी गायक के निधन पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। जुबीन गर्ग के निधन को एक हफ्ता बीत गया है लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में अभी भी उनके जाने का सदमा बरकरार है। अनु मलिक से लेकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अमीर खान तक कई सितारों ने गायक की मौत पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine