Friday , April 17 2026

लखनऊ के रजनीखंड इलाके में तेंदुए की फोटो वायरल होने से फैली दहशत

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ के रजनीखंड इलाके में तेंदुए की फोटो वायरल होने से दहशत फैल गई। छात्र देवांश पटेल ने फोटो बनाई और हिमांशु रावत ने उसे वायरल किया। वन विभाग ने देवांश पटेल के खिलाफ ही आशियाना थाने में तहरीर देकर ठोस कार्यवाही करने को कहा और मामला दर्ज करने की अपील की। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

गुरुवार सुबह रुचि खंड की सड़कों पर सन्नाटा था। लोग अकेले दूध लेने नहीं निकले तो बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजा गया था। हर किसी की नजर सीसीटीवी के स्क्रीन पर थी कि शायद आते जाते तेंदुआ दिख जाए।तेंदुआ देखे जाने की खबर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फोटो पूरी रात व दिन दहशत का माहौल रहा।

पूरा मामला यह समझ आया हंसी मजाक में आर्टीफिशल इंटेलिंजेंस (एआइ) से तेंदुए की फोटो बनाना और उसे वायरल करना कानपुर रोड रजनीखंड एलडीए कालोनी निवासी छात्रों को महंगा पड़ गया। बीकाम के छात्र देवांश पटेल ने फोटो बनाई थी और दोस्त हिमांशू रावत ने उसे वायरल कर दिया था। देवांश की इस फोटो फोटो तैयार कर व्हाट्शप स्टेटस पर लगाने और तेंदुए की फोटो को अपने दोस्तों के ग्रुप में भेजने के बाद वह वायरल हो गई और दहशत मच गई थी। दो छात्रों की इस कारस्तानी से घंटों लोग दहशत में रहे।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कल रात से लेकर आज दोपहर तक लोग करीब बीस घंटे दहशत में रहे। वन विभाग के अधिकारियों से कहना था कि वह सुन रहा था कि रुचि खंड एक दो तीन में तेंदुआ देखा गया है तो उन्होंने एआइ से तेंदुए फोटो जनरेट कर सेल्फी वाली फोटो को हंसी मजाक करने के लिए बनाया था, जिसे दोस्तों के ग्रुप पर डाल दिया और यह उससे बड़ी गलती हुई है।

तेंदुए का एआइ से फोटो बनाकर वायरल करने वाले छात्र देवांश पाटिल और हिमांशु रावत पुलिस ने आशियाना थाने में बुलाया। परिजनों ने भी थाने पहुंचकर दोनों को फटकार लगाई।आसपास के सभीलोगों का कहना है कि चाहे तेंदुआ आया हो या नहीं, लेकिन अफवाह ने पूरे क्षेत्र का सुकून छीन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine