पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी के राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सपा विधायक के साले ने आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
यह मामला गोमतीनगर सृजन विहार कॉलोनी का है। राजधानी लखनऊ के विपुलखंड में सपा विधायक के कावेंद्र चौधरी के साले 27 वर्षीय कार्तिकेय राज ने खाना खाने के बाद कमरे में गया और आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक युवक पिछले काफी समय से अवसाद में चल रहा था। मंगलवार देर रात कार्तिकेय ने फांसी लगा ली। बुधवार सुबह कमरे में फंदे पर कार्तिकेय को लटका देख नौकर ने शोर मचा दिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है। हालांकि मौके पर सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
मृतक कातिकेय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके पिता शोभाराम वर्मा बलिया में जिला पंचायत विभाग में इंजीनियर हैं। कार्तिकेय के जीजा कावेंद्र चौधरी बस्ती से सपा विधायक हैं। इस मामले में घर वालों से पूछताछ की गई, तफ्तीश के आधार पर जो साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine