पूनम शुक्ला :मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी के कानपुर जिले की एफआईआर से शुरू हुआ विवाद अब उन्नाव में भी तनाव का कारण बन गया है। उन्नाव में “आई लव मोहम्मद” मामले पर विरोध प्रदर्शन के दौरान “सर तन से जुदा” के नारे लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
यूपी के उन्नाव में नवरात्रि से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर के साथ एक जुलूस निकाला गया, जिसमें दुर्गा मंदिर के पास विवादित नारेबाजी की गई। भीड़ ने ‘सर तन से जुदा’ जैसे नारे भी लगाए।“आई लव मोहम्मद” को लेकर दर्ज हुई एफआईआर को मुस्लिम समुदाय ने आस्था पर चोट बताया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर हालात पर काबू पाया।
“आई लव मोहम्मद” मामले में कानपुर में दर्ज हुई FIR के खिलाफ उन्नाव शहर और गंगाघाट नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। यूपी के कई जिलों के साथ-साथ उन्नाव में भी रविवार देर रात मुस्लिम समुदाय के युवकों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और “सर तन से जुदा” के नारे लगाए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस हरकत में आई।
इस मामले में भड़काऊ नारेबाजी और पथराव से स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। वर्ग विशेष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine