Saturday , January 24 2026

फिल्म ‘निशानची’ आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा मे हैं वेदिका पिंटो, जाने ऐसा क्यों…

वेदिका ‘निशानची’ की हीरोइन हैं। उनकी एक्टिंग, डांस और खूबसूरती के काफी चर्चे हो रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद अब मुख्य अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे के भी काफी चर्चा में है। वेदिका को शुरू से ही एक्टिंग और डांस में काफी पसंद रहा है और उसमें उनकी रुचि भी है। स्कूल के समय में उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।


वेदिका पिंटो एक भारतीय अभिनेत्री हैं। मुंबई में एक ईसाई परिवार में जन्मीं वेदिका पिंटो के पिता का नाम जॉनी पिंटो है जो कि एक हिंदी फिल्म बिजनेस एसोसिएट थे और मां बैंकर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ग्रेजुएशन किया है। वेदिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वेदिका के इंस्टाग्राम पर वेदिका के 2 लाख 53 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।


अनुराग कश्यप ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वेदिका के अभिनय की तारीफ की थी। ‘निशानची’ वेदिका पिंटो की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म से पहले 2022 में,नीरज पांडे द्वारा निर्मित उनकी पहली फ़िल्म बॉलीवुड 
थ्रिलर ऑपरेशन रोमियो थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी। इसके बाद वो आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ में किया । यह फिल्म भी कुछ खास नहीं रही। बॉलीवुड में एंट्री से पहले वेदिका कुछ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। वेदिका को पहचान 2019 में आए ऋत्विज के म्यूजिक वीडियो ‘लिग्गी’ से मिली। यह गाना काफी पसंद किया गया इसके बाद वो अरमान मलिक के गाने ‘बस तुझसे प्यार हो’ में भी नजर आईं।

इस फिल्म में वेदिका ने रिंकू का किरदार निभाया है, जो एक डांसर है। फिल्म में वेदिका के अभिनय की काफी तारीफ भी हो रही है। अब देखना ये है कि क्या ‘निशानची’ वेदिका के करियर में मील का पत्थर साबित होगी या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine