Friday , April 17 2026

ऑनलाइन गेम ने 13 वर्षीय बच्चे की ली जान

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत ने 13 वर्षीय यश यादव की जान ले ली। लखनऊ में कक्षा 6 में पढ़ने वाले इस छात्र ने सुसाइड कर लिया। क्योंकि वह ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये हार गया था।

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव
से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता के बैंक अकाउंट से 13 लाख रुपये गेम में उड़ाने के बाद पिता की डांट से घबराकर उसने फांसी लगा ली। इसका कारण बना मोबाइल गेम फ्री फायर ।

दरअसल, पिता ने खेत बेचकर मकान बनाने के लिए 14 लाख जमा किए थे। यश के पिता सुरेश कुमार यादव पुताई का काम करते हैं। ऑनलाइन गेम की लत ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। पिता ने हाल ही में खेत बेचकर मकान बनाने के लिए 14 लाख रुपये बैंक में जमा किए थे।

जानकारी के मुताबिक, यश यादव पढ़ाई में होनहार था लेकिन मोबाइल गेम का दीवाना हो चुका था। दो महीने में ही यश ने गेम खेलते-खेलते खाते से 13 लाख रुपये उड़ा दिए। सोमवार को पिता जब पैसे निकालने बैंक पहुंचे तो खाते में केवल एक लाख रुपये बचे थे। इस बात पर पिता ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तो खुलासा हुआ कि रकम ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर खर्च हुई है।  घर लौट कर आने पर पिता ने बेटे से सवाल किया और बेटे को डांट लगा दी। इसके बाद यश घबराकर छत पर बने कमरे में गया और फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिवार ने दरवाजा खोला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

मां ने बताया, अगर मुझे पता होता कि वह पैसे गेम पर खर्च कर रहा है तो मैं तुरंत फोन छीन लेती। मैंने कई बार समझाया था और उसने मेरी कसम भी खाई थी, लेकिन फिर भी उसने ये कर दिया। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की मोबाइल एक्टिविटी और बैंक खातों पर निगरानी रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine