पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
आज 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देने के लिए धार पहुंचे। मंच पर सीएम यादव ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025) और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर से 16 अक्टूबर, 2025) का शुभारंभ किया।अब तक के देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक है।
मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला में देश के पहले ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास और ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ तथा ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश के धार में अपने संबोधन में कहा, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया है। ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।”
पीएम ने अमेरिका के ट्रम्प टैरिफ का जवाब स्वदेशी सामान खरीदने की अपील करके दिया। उन्होंने कहा कि आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए।पीएम मोदी ने कहा कि हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है। मोदी ने लोगों से नारा लगवाया कि- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है।
मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसाला में कई योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने पहुंचे थे। भैसोला में पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करने के साथ साथ कई अन्य परियोजनाओं की सौगात देंगे।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine