Friday , April 17 2026

पायलट ने फ्लाइट को टेकऑफ से पहले रोक दिया अचानक

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को पायलट ने टेकऑफ से पहले अचानक रोक दिया। अचानक विमान रुकने से यात्री सहम गए। विमान ने गति पकड़ ली थी, तभी एक आवाज सुनाई दी। तकनीकी दिक्कत की वजह से टेकऑफ से पहले ही इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब फ्लाइट संख्या 6E-2111 में अचानक ही एक आवाज आने लगी । फ्लाइट रनवे पर दौड़ चुकी थी, आखिरी वक्त पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। हालांकि, इंडिगो ने फ्लाइट्स को क्यों रोका गया। इसकी स्पष्ट वजह नहीं बताई है। फ्लाइट कैप्टन ने सूझबूझ दिखाते हुए अंतिम छोर से पहले ही फ्लाइट को रोक दिया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के इंजन को टेकऑफ के लिए थ्रस्ट यानी प्रेशर नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में पायलट ने विमान को रोकने का फैसला किया क्यों कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी।

फ्लाइट 6 ई 2111 शनिवार को 11:10 बजे फ्लाइट रनवे पर दिल्ली के लिए उड़ान गति पकड़ी की तभी एक आवाज सुनाई दी। प्लेन को हवा में ऊपर उठने के लिए पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला। वहीं, इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि तकनीकी कारण से विमान को टेकऑफ रोकना पड़ा। हालांकि, बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने घटना की रिपोर्ट मांगी है।

बताया जा रहा है कि विमान (6-ई-2111) में सपा प्रमुख अखिलेश की सांसद पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे। यात्रियों ने कहा कि ईश्वर को धन्यवाद करते हुए कहा ईश्वर ने बचा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine