Friday , April 17 2026

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के हॉस्टल की छात्रा ने दी अपनी जान

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

कानपुर में एक रेडियोलॉजी स्टूडेंट ने रविवार को अपने हॉस्टल के रूम में फांसी लगा ली। हॉस्टल सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का है।

घटना काकादेव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पिता को बेटी के आत्महत्या की जानकारी दी। उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। जबकि पुलिस से कहा कि उनकी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। छोटी बेटी को कॉल कर घटना के बारे में जानकारी ली। बेटी की मौत की सूचना पर बदहवास परिजन तुरंत कानपुर के लिए निकले। परिवार के लोग देर रात तक पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। माता- पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन का कहना है कि बेटी ने क्यों सुसाइड की यह समझ में नहीं आ रहा।

अरधेंदु कुमार धर की 18 वर्षीय बेटी पलक धर रानीगंज स्थित सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के एवी हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहती थी। आत्महत्या के पहले छात्रा ने अपनी बहन और रविवार देर शाम रूम पार्टनर अराध्या मिश्रा किसी काम से हॉस्टल के बाहर गई थी। जब दोनों बाजार से लौटीं तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर छात्रा फंदे से लटक रही थी। इस दौरान पलक ने चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच कर साक्ष्यों का संकलन किया। चर्चा है कि डिप्रेशन में छात्रा ने सुसाइड किया है। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी सुबह ही बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी। तब बेटी ने किसी भी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं दी थी। वह पूरी तरह से नार्मल प्रतीत हो रही थी। पूछताछ मे छोटी बहन ने बताया- वह इन दिनों एंग्जाइटी और डिप्रेशन की दवा ले रही थी। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने कहा- घटनास्थल पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल सुसाइड का कारण डिप्रेशन और एंग्जाइटी बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine