Friday , April 17 2026

रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दौरे पर पहुंचे। और उन्होंने चुनावों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला

राहुल गांधी बुधवार शाम ऊंचाहार पहुंचे। राहुल गांधी के पहुंचते ही कांग्रेस पदाधिकारियों, प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहां बूथ अध्यक्षों से मिलकर लोकसभा चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।

राहुल गाँधी बृहस्पतिवार को दिशा की बैठक में शामिल होने के बाद जब वो बाहर निकले बीजेपी पर निशाना साधा ।और मीडिया को बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही ठोस सबूत लोगों के सामने रखने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि “हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा.” उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं। पूरे देश में “वोट चोर, गद्दी चोर” का नारा चल रहा है, जो सच्चाई है और आग की तरह फैल रहा है। देश के युवा सुन लें, वोट चोरी करके सरकार बनी है। बीजेपी के लोग परेशान न हों, अभी हाइड्रोजन बम आएगा, सब साफ हो जाएगा। इस सरकार में संविधान खतरे में है। हमारे अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है।

महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनाव में वोट चोरी हुई है। हमने ब्लैक एंड व्हाइट सबूत दिए हैं। जनता से कहा इंतजार कीजिए बहुत जल्द वोट चोरी के और खुलासे आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine