Friday , April 17 2026

ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज पांडे ने बैठक को किया बहिष्कार

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दौरे पर है। नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी रायबरेली दौरे के दूसरे दिन दिशा बैठक में शामिल हुए। राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुरू हुई दिशा की बैठक का ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज पांडे ने बहिष्कार कर दिया। वह बैठक छोड़कर बाहर आ गए।

रायबरेली में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण कार्य समिति की बैठक में हंगामा हुआ। गुरुवार सुबह सांसद राहुल गांधी दिशा की बैठक में भाग लेने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। बैठक शुरू हो गई है। दिशा की बैठक शुरू होते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दिए जाने को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा। उन्होंने सांसद राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। राहुल गांधी के मना करने पर उन्होंने इसका विरोध किया और यह कहते हुए बैठक से बाहर चले आए कि मैं बैठक का बहिष्कार करता हूं।


इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद किशोरी लाल शर्मा, ऊंचाहार के विधायक डॉ मनोज पांडे, सदर विधायक अतिथि सिंह, सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी समेत तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे। दरअसल, दिशा की बैठक शुरू होते ही विधायक मनोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को जो अपशब्द कहे गए, उसका निंदा प्रस्ताव बैठक में रखा जाए। इस प्रस्ताव को नकार दिया गया। इसके बाद विधायक मनोज पांडे बैठक छोड़कर बाहर आ गए।उन्होंने कहा कि वह बैठक का बहिष्कार करते हैं। प्रधानमंत्री की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी के कार्यकाल पर भी सवाल उठते हुए कहा कहा कि रायबरेली के लिए उन्होंने कौन-कौन से विकास कार्य किए हैं। इसकी आज तक जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा मेरा मानना है कि जिस देश में मां का अपमान हो, मां केवल भारत के प्रधानमंत्री की ही नहीं, मेरी भी मां है और हम लोगों की भावनाओं से जुड़ा है मां शब्द। मैं बड़े स्पष्ट रूप से कहता हूं कि ये राजनैतिक नहीं हमारी भावनाओं से जुड़ा है। मां का अपमान सह कर हम एक सेकंड भी राजनीति नहीं करना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine