Saturday , April 18 2026

सीपी राधाकृष्णन ने भारी वोटो से भारत के उपराष्ट्रपति पद की जीत की हासिल

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला था।

सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट करते हैं, जिनकी संख्या 788 है। शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई। विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को शिकस्त मिली, उन्हें 300 वोट मिले हैं। उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 452 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी और INDIA गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी को परास्त किया। सीपी राधाकृष्णन को भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुना गया है।

आपको बता दें सीपी राधाकृष्णन 17 साल की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए। दो बार के लोकसभा के सांसद रहे। झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहने के बाद अब उपराष्ट्रपति चुन लिया गया है।


राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक राधाकृष्णन को बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीतने पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे सांविधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine