Sunday , April 26 2026

योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन प्रदेशों की सीमा से लगे जनपद सहारनपुर पहुंचे.वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से ही 48 ट्रकों को उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने अंबाला रोड स्थित एक रिसोर्ट से इन तीनों राज्यों के लिए राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें 19 हजार किट थीं। एक किट का वजन 40 किलो है, जिसमें घरेलू जरूरत के 26 सामान हैं।साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को पांच-पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी दी गई।


किट में नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना दिया जा रहा है।बच्चों को दूध दिया जा रहा है।पशुओं को चारा खिलाया जा रहा है। राहत सामग्री के रूप में लाई, चना, चीनी, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने का साबुन, बाल्टी, तिरपाल, आटा, चावल, अरहर की दाल, हल्दी, मिर्च, तौलिया, रिफाइंड तेल आदि दिए जा रहे हैं। जिससे बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री इस मानवीय पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नीति के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, प्रधानमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करते हैं.उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजने के साथ-साथ किसानों की फसलों का सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया है, ताकि उन्हें शीघ्र मुआवजा मिल सके. उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोग प्रभावित राज्यों के भाई-बहनों के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine