Sunday , February 8 2026

सेल्समैन पर हमलावरों ने चाकू और स्टिक से किया हमला

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

दिल्ली में रविवार को शराब की दुकान में सेल्समैन ज्ञानपाल सिंह (40) पर चार हमलावरों ने चाकू और स्टिक से हमला कर दिया। जिससे सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना दिल्ली की भारत नगर स्थित निमरी कॉलोनी कॉम्प्लेक्स की एक सरकारी शराब की दुकान पर रविवार शाम की है । इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। पांच से छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर हमला किया। जिससे सेल्ममैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल हुए सेल्समैन ज्ञानपाल सिंह को दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के गर्दन, हाथ और पैर में कई जगह चाकू लगे हैं।

घटना दीपचंद बंधु अस्पताल के सामने बने डीटीटीडीसी की सरकारी शराब की दुकान की है। इस मामले में पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी PCR कॉल के जरिए मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि हमलावरों ने दुकान के भीतर घुसकर ज्ञानपाल पर कई बार चाकू से वार किए।

इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।जिसमें देखा जा सकता है कि सेल्समैन ग्राहकों को शराब दे रहा है। इसी दौरान रूमाल से सिर और मुंह छिपाकर आए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।

क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दुकान में लगे CCTV कैमरों में हमलावरों की तस्वीरें भी कैद हुई हैं। घायल फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं, जबकि दुकान प्रबंधक समेत अन्य चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस हमले को लेकर जो शुरुआती जांच सामने आई है, उसमें पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine