बॉलीवुड के ‘किंग खान’ और रानी मुखर्जी सोशल मीडिया में मचाया तहलका



बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने अपनी बेस्टी रानी मुखर्जी के साथ एक रोमाटिंक नजर आए। जिसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने रानी को नेशनल अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि दोनों की अधूरी ख्वाहिश अब जाकर पूरी हुई । 

इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दोनों कलाकारों ने आर्यन खान की आगामी डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के मशहूर गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ को रीक्रिएट करके इस खास पल को और भी यादगार बना दिया है। शाहरुख और अभिनेत्री रानी मुखर्जी दोनों के डांस में आर्यन खान की डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के गाने की भी झलक दिखाई। आर्यन खान इस वेब सीरीज से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। शो का प्रीव्यू 20 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।

जैसे ही शाहरुख ने रानी के साथ वीडियो शेयर किया। उनके पोस्ट पर कमेंट्स का सैलाब आ गया। यह जोड़ी जब भी एक साथ आती है, लोगों के दिलों पर छा जाती है।यह जोड़ी एक बार फिर लोगों को दीवाना करने आ गई। दोनों नेशनल अवॉर्ड विनर्स के इस री-यूनियन को देख कई फैंस भावुक हो गए, साथ ही कुछ लोगों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। फैंस ने अपनी खुशी कमेंट्स कर दिखाई।  किसी ने “कुछ कुछ होता है” फिल्म को याद किया तो किसी ने  ‘राहुल और टीना’ की केमिस्ट्री को उनकी इस दोस्ती और कैमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

बता दें करीब 30 साल के फिल्मी सफर में रानी मुखर्जी ने पहली बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में शानदार अभिनय के लिए मिला। वहीं, शाहरुख खान को भी हाल ही में ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine