Wednesday , January 14 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे के बाद पहुंचे चीन के तियानजिन

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम 2 दिन के जापान दौरे के बाद  चीन के तियानजिन पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में चीन ने रेड कार्पेट बिछाया साथ ही ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारों की गूंज के बीच पीएम मोदी स्वागत हुआ । सात साल के बाद पीएम मोदी पहली बार चीन गए हैं और उनके इस दौरे पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं।

भारतीय समुदाय के लोग तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते दिखाई दिए। चारों और मोदी मोदी के नारे सुनाई दिए । PM मोदी यहां रविवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस बार समिट को लेकर दुनिया की नजरें खासतौर पर मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर हैं। सात साल बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने बातचीत होगी।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना 2001 में हुई थी. इसके सदस्य देशों में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान और मध्य एशियाई देश शामिल हैं. भारत 2017 में इसका सदस्य बना और 2022-23 में अध्यक्षता भी कर चुका है। समिट के बाद मोदी आधिकारिक स्वागत समारोह में पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार PM मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और द्विपक्षीय बातचीत को बढ़ावा देने का एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine