Thursday , March 19 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे टोक्यो, जापान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं।

टोक्यों में खास कार्यक्रम के दौरान जापानी नागरिकों ने पीएम मोदी के स्वागत में परफॉर्मेंस दी। इस दौरान एक जापानी नागरिक ने उनके समक्ष तबला बजाया। इस दौरान एक जापानी नागरिक ने कहा कि मुझे भारत आते-जाते 30 साल हो गए हैं तो मेरे लिए सबसे अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि उन्होंने पंडित लक्ष्मी महाराज जी से बनारस में तबला बजाना सीखा है। अपनी खुशी जताते हुए पीएम मोदी के सामने परफॉर्मेंस देने पर जापानी नागरिक ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े नेता के सामने प्रस्तुति देकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि टोक्यो में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी और स्नेह से मैं बहुत प्रभावित हूं। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine